— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेशस्वास्थ्य विभाग का अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा, शाहबाद में बिलाल क्लीनिक किया सीलसंपूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतें प्राप्त, तीन का निस्तारणविशाल जोशी की शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन में घर वापसी, बने उपाध्यक्षस्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठकसभासद मो. शफीक ने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नामों की स्थिति देखी
— Advertisement —
Advertisement

मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

गाजियाबाद में विशेष अभियान के तहत महिलाओं और युवा मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर स्मार्ट विज़न समाचार गाजियाबाद। मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को...

गाजियाबाद में विशेष अभियान के तहत महिलाओं और युवा मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर

स्मार्ट विज़न समाचार

गाजियाबाद। मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने इंदिरापुरम के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने अहिंसा खंड, शक्ति खंड और ज्ञान खंड सहित विभिन्न क्षेत्रों के बूथ संख्या 603 से 614 और 619 से 630 तक का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं और पहली बार मतदान के लिए पात्र युवाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

चार दिन चलेगा विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 17, 18, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। इन तिथियों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने निर्धारित बूथों पर उपस्थित रहकर पंजीकरण संबंधी कार्य करेंगे। अन्य दिनों में बीएलओ घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का चिह्नीकरण और सत्यापन करेंगे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करने, पात्र नागरिकों को पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देने और आवेदन संबंधी कार्यवाही समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाने के लिए प्राप्त आवेदनों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, डीडी कृषि, एसडीएम सदर, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्वाचन कर्मी मौजूद रहे।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top