— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेशस्वास्थ्य विभाग का अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा, शाहबाद में बिलाल क्लीनिक किया सीलसंपूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतें प्राप्त, तीन का निस्तारणविशाल जोशी की शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन में घर वापसी, बने उपाध्यक्षस्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठकसभासद मो. शफीक ने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नामों की स्थिति देखी
— Advertisement —
Advertisement

12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़

स्मार्ट विजन समाचारमुईद सैफी (ब्यूरो चीफ) टाण्डा। कुरआन-ए-पाक की तालीम हासिल करना और उसके तमाम 30 पारों को सीने में महफूज कर लेना किसी भी मुसलमान के लिए बड़े फ़ख़्र और मसर्रत का मुकाम है। इसी सिलसिले में आरटीआई एक्टिविस्ट...

स्मार्ट विजन समाचार
मुईद सैफी (ब्यूरो चीफ)

टाण्डा। कुरआन-ए-पाक की तालीम हासिल करना और उसके तमाम 30 पारों को सीने में महफूज कर लेना किसी भी मुसलमान के लिए बड़े फ़ख़्र और मसर्रत का मुकाम है। इसी सिलसिले में आरटीआई एक्टिविस्ट इकबाल अहमद के 12 वर्षीय साहबज़ादे अब्दुल्लाह ने हिफ्ज़-ए-कुरआन की तकमील कर अपने खानदान को खुशी का एक यादगार लम्हा दिया है।

हाफिज अब्दुल्लाह ने मदरसा अरबिया तामीर-ए-मिल्लत, अलीगढ़ में रहकर अपनी मेहनत, लगन और दिलचस्पी के साथ कुरआन-ए-पाक के सभी 30 पारों को याद किया। उनकी इस कामयाबी पर मदरसे के असातिज़ा ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, रिश्तेदारों और घरवालों ने तोहफ़े पेश कर उनकी हौसला-अफ़ज़ाई की और इस खुशी में अपनी मसर्रत का इजहार किया।

इस पुरमसर्रत मौके पर हाफिज अब्दुल्लाह के वालिद इकबाल अहमद ने कहा कि बेटे का इतनी कम उम्र में कुरआन-ए-पाक हिफ्ज़ कर लेना उनके परिवार के लिए बेहद खुशी और फ़ख़्र की बात है। उन्होंने अल्लाह तआला की बारगाह में दुआ करते हुए कहा कि वह हाफिज अब्दुल्लाह को दीन की सच्ची खिदमत करने वाला बनाए, उनके इल्म में बरकत अता फरमाए और उन्हें नेक रास्ते पर चलने की तौफीक दे।

हिफ्ज़-ए-कुरआन की इस खुशी पर खानदान के लोगों और अहल-ए-इलाका ने हाफिज अब्दुल्लाह को दिली मुबारकबाद पेश करते हुए उनके मुस्तकबिल के लिए नेक ख्वाहिशात का इजहार किया।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top