— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारी त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली टालने की मांग, पंडित अशोक भारतीय ने जताया विरोधएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’, लोकतांत्रिक जागरूकता और खेल करियर पर हुई चर्चामहर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनरहर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देशडीपीएस एचआरआईटी में डांडिया धमाल, परंपरा और उत्साह के रंगों से सजा परिसरराष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश
— Advertisement —
Advertisement

व्यापारी त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली टालने की मांग, पंडित अशोक भारतीय ने जताया विरोध

स्मार्ट विजन समाचारगाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के उत्तर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित विशाल रैली को स्थगित कर 15 नवंबर के आसपास आयोजित करने की मांग की...


स्मार्ट विजन समाचार
गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के उत्तर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित विशाल रैली को स्थगित कर 15 नवंबर के आसपास आयोजित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दीपावली, धनतेरस और भाई दूज जैसे प्रमुख त्योहारों के चलते इन दिनों व्यापारियों का महत्वपूर्ण कारोबार होता है। ऐसे में रैली के आयोजन से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने और व्यापारी वर्ग को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
पंडित अशोक भारतीय ने राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग पूरे वर्ष मेहनत कर त्योहारों के सीजन में होने वाली खरीदारी के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। दीपावली और धनतेरस जैसे पर्वों पर देशभर में बड़े स्तर पर खरीदारी होती है। ऐसे समय में दिल्ली में लाखों लोगों की भीड़ जुटाने वाली रैली आयोजित करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में लगभग 10 लाख लोगों को एकत्र करने की तैयारी से राजधानी में अव्यवस्था फैल सकती है, जिससे बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होगी और हिंदू व्यापारियों के त्योहारों का कारोबार खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की आजीविका और त्योहारों के कारोबार को ध्यान में रखते हुए रैली की तारीख में बदलाव किया जाना चाहिए।
पंडित अशोक भारतीय ने राहुल गांधी से कहा कि यदि वह अपनी भारत जोड़ो यात्रा को क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर नौ दिनों के लिए स्थगित कर सकते हैं तो व्यापारी वर्ग के प्रमुख राष्ट्रीय त्योहारों को देखते हुए रैली को भी कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने अपने बयान में राहुल गांधी पर राजनीतिक निशाना साधते हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। साथ ही चुनाव में हार की स्थिति में ईवीएम और वोट चोरी को लेकर आरोप लगाने की राजनीति पर भी कटाक्ष किया। अंत में पंडित अशोक भारतीय ने कहा कि व्यापारियों के हितों और उनके त्योहारों का सम्मान किया जाना चाहिए। रैली की तारीख में बदलाव से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने से बच सकती हैं।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top