— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
महर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनरहर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देशडीपीएस एचआरआईटी में डांडिया धमाल, परंपरा और उत्साह के रंगों से सजा परिसरराष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेशस्वास्थ्य विभाग का अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा, शाहबाद में बिलाल क्लीनिक किया सीलसंपूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतें प्राप्त, तीन का निस्तारण
— Advertisement —
Advertisement

महर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

महर्षि दयानंद विद्यापीठ के बी.बी. बिंदल सभागार में 24 अक्टूबर को पीडिलाइट द्वारा आयोजित ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्मार्ट विजन समाचार 

गाजियाबाद। महर्षि दयानंद विद्यापीठ के बी.बी. बिंदल सभागार में 24 अक्टूबर को पीडिलाइट द्वारा आयोजित ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वैभव उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सीमा सेठी, विद्यालय निदेशक सचिंद्रनाथ त्यागी एवं उपप्रधानाचार्य आनंद शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं कनुप्रिया गर्ग, युक्ति वर्मा, आशु शिशोदिया और पूनम मिश्रा भी शामिल रहीं। कक्षा एक से चार तथा कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों ने ‘सतत भविष्य’ विषय पर पुनर्चक्रित सामग्रियों का उपयोग करते हुए आकर्षक त्रिआयामी परियोजनाएं तैयार कीं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट पदार्थों के रचनात्मक उपयोग के प्रति समझ का प्रदर्शन किया।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top