— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहमः ब्रजेश पाठकपेनाल्टी शूटआउट में अलरियाज़ क्लब ने मारी बाज़ी, फाइनल में पहुंचामुजफ्फरनगर-शामली में दिनेश गोयल ने झोंकी ताकत, स्नातक चुनाव के लिए तेज किया जनसंपर्कबचत से खर्च की ओर बढ़ता भारतक्या उपभोग आधारित अर्थव्यवस्था बन रहा है देश?इंडिया ब्लॉक के नेताओं से क्यों नहीं मिले सीजेआई सूर्यकांत?: मुलाकात से इनकार की अब बताई वजह, जानें पूरा मामलावृंदावन: गैस पाइपलाइन से रिसाव, आवाज सुनकर घबराए लोग; समय रहते रोकी गई आपूर्तिसासनी सड़क हादसा: बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की बस-ट्रक भिड़ंत, 15 घायल; चालक-परिचालक गंभीरसीएम योगी बोले- कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की पहचाननगर निगम की बैठक में बवाल: पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार, जमीन पर बैठकर दिया धरनाभागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात: 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें पूरा रूट और टाइमिंगशेयरों में होने वाले ‘खेल’ पर कसेगी नकेल: फर्जी इन्फ्लुएंसर्स पर गिरेगी SEBI की गाज, जांच शुरूरिफॉर्म्‍स से कैसे कम होगी महंगाई: NDTV GST कॉन्क्लेव में पीयूष गोयल ने बता दिया पूरा गणित
— Advertisement —
Advertisement

पेनाल्टी शूटआउट में अलरियाज़ क्लब ने मारी बाज़ी, फाइनल में पहुंचा

स्मार्ट विजन समाचारमुईद सैफी (ब्यूरो चीफ) टांडा। नगर के मंसब अली स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित यंगमैन फुटबॉल लीग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अलरियाज़ क्लब ने रोमांचक संघर्ष के बाद शाही अरमान क्लब को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर...

स्मार्ट विजन समाचार
मुईद सैफी (ब्यूरो चीफ)

टांडा। नगर के मंसब अली स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित यंगमैन फुटबॉल लीग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अलरियाज़ क्लब ने रोमांचक संघर्ष के बाद शाही अरमान क्लब को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब खिताबी मुकाबले में अलरियाज़ क्लब का सामना गोल्डन बॉय क्लब से होगा।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ओर से लगातार गोल करने के प्रयास किए गए। इसी बीच अलरियाज़ क्लब के खिलाड़ी मुहम्मद उजैर ने 22वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। पहले हाफ में अलरियाज़ क्लब 1-0 से आगे रहा।

दूसरे हाफ में शाही अरमान क्लब ने शानदार वापसी की। टीम के खिलाड़ी उबैस प्रिंस ने 50वें मिनट में गोल कर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई और गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद मैच रेफरी सगीर गुड्डू ने पेनाल्टी शूटआउट का निर्णय लिया, जिसमें अलरियाज़ क्लब ने 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।

मैच में रेफरी की भूमिका सगीर गुड्डू ने निभाई, जबकि शाहबुद्दीन ओझल और जैद कुरैशी लाइनमैन रहे। स्कोरिंग की जिम्मेदारी जुबैर आलम ने संभाली। कमेंट्री मुहम्मद सईद सागर और अब्दुल रज्जाक ने की।

टूर्नामेंट के आयोजकों उबैस प्रिंस, शाहबुद्दीन, जुबैर आलम, राहत अली, सगीर गुड्डू, ताहिर बफन, शाहरुख कुरैशी, जावेद मिकरानी, ओसामा, रिजवान कुरैशी, महफूज मुन्ना, शहाब, शमशुज्जुहा, अब्दुल भाई, नाजिम फरीदी, मुहम्मद सालिम, मास्टर इकराम, दाऊद और शोएब भाईजान सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

एक दिन के विश्राम के बाद गोल्डन बॉय क्लब और अलरियाज़ क्लब के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top