— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
इंडिया ब्लॉक के नेताओं से क्यों नहीं मिले सीजेआई सूर्यकांत?: मुलाकात से इनकार की अब बताई वजह, जानें पूरा मामलावृंदावन: गैस पाइपलाइन से रिसाव, आवाज सुनकर घबराए लोग; समय रहते रोकी गई आपूर्तिसासनी सड़क हादसा: बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की बस-ट्रक भिड़ंत, 15 घायल; चालक-परिचालक गंभीरसीएम योगी बोले- कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की पहचाननगर निगम की बैठक में बवाल: पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार, जमीन पर बैठकर दिया धरनाभागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात: 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें पूरा रूट और टाइमिंगशेयरों में होने वाले ‘खेल’ पर कसेगी नकेल: फर्जी इन्फ्लुएंसर्स पर गिरेगी SEBI की गाज, जांच शुरूरिफॉर्म्‍स से कैसे कम होगी महंगाई: NDTV GST कॉन्क्लेव में पीयूष गोयल ने बता दिया पूरा गणितवित्त वर्ष 2026 में 6.5% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ : रेपो रेट में कटौती कर सकता है RBI- रिपोर्टस्कूल के हॉस्टल से गायब हुआ तेलंगाना का चौथी का छात्र: तलाश के लिए टीम गठित; जांच में जुटी पुलिसगयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री: अधिकारी से बोले ऑफिस छोड़िए मैदान में जाइए28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें कब लगेगा सूतक और किस समय बांधे राखी
— Advertisement —
Advertisement

सीएम योगी बोले- कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की पहचान

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों से इसके महत्व पर चर्चा की। कहा कि मां ब्रह्मचारिणी के तप और संकल्प से सिद्धि का मंत्र हमें सिखाता है कि...

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों से इसके महत्व पर चर्चा की। कहा कि मां ब्रह्मचारिणी के तप और संकल्प से सिद्धि का मंत्र हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी सिद्ध किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर 2017 से पहले और इसके बाद के उत्तर प्रदेश की तुलना की। कहा कि वर्ष 2017 से पहले महिला सुरक्षा को लेकर सवालों से घिरा रहने वाला उत्तर प्रदेश आज नारी सुरक्षा और सामर्थ्य की नई पहचान बना है।

विगत 9.5 वर्षों में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति, तकनीक आधारित निगरानी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियानों ने प्रदेश में महिलाओं के लिए भयमुक्त वातावरण के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस कार्यबल में महिलाओं के योगदान का भी जिक्र किया। कहा कि 20 प्रतिशत आरक्षण के साथ उत्तर प्रदेश महिला पुलिस कार्यबल 10,000 से बढ़कर 44,000 से अधिक हुआ है। इसके साथ ही लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी और बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर 3 महिला पीएसी बटालियनों का भी गठन हुआ है।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top