— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारी त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली टालने की मांग, पंडित अशोक भारतीय ने जताया विरोधएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’, लोकतांत्रिक जागरूकता और खेल करियर पर हुई चर्चामहर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनरहर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देशडीपीएस एचआरआईटी में डांडिया धमाल, परंपरा और उत्साह के रंगों से सजा परिसरराष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश
— Advertisement —
Advertisement

इंडिया ब्लॉक के नेताओं से क्यों नहीं मिले सीजेआई सूर्यकांत?: मुलाकात से इनकार की अब बताई वजह, जानें पूरा मामला

इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात करने का अनुरोध किया था। इस बीच विपक्षी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च निकालने के मुद्दे पर सीजेआई ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि उन्हें मुलाकात...

इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात करने का अनुरोध किया था। इस बीच विपक्षी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च निकालने के मुद्दे पर सीजेआई ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि उन्हें मुलाकात के अनुरोध से जुड़ा पत्र मिला था, लेकिन वह नेताओं से क्यों नहीं मिल पाएंगे? सीजेआई ने इसकी वजह बताते हुए पत्र का जवाब देने की जानकारी दी।

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि उन्हें एक दिन पहले मुलाकात का अनुरोध मिला था। उन्होंने उसी रात पत्र का जवाब दिया और उसमें उन कारणों को बताया, जिनकी वजह से वह मुलाकात नहीं कर सकेंगे। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में उन कारणों का विस्तार से खुलासा नहीं किया। ऐसे में मुलाकात नहीं हो पाने के पीछे की सटीक वजह उनके बयान से स्पष्ट नहीं होती।

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं। कोई भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि अदालत में याचिका दाखिल कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अदालत तक पहुंचने का अधिकार हर भारतीय नागरिक को है।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top