— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारी त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली टालने की मांग, पंडित अशोक भारतीय ने जताया विरोधएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’, लोकतांत्रिक जागरूकता और खेल करियर पर हुई चर्चामहर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनरहर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देशडीपीएस एचआरआईटी में डांडिया धमाल, परंपरा और उत्साह के रंगों से सजा परिसरराष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश
— Advertisement —
Advertisement

शेयरों में होने वाले ‘खेल’ पर कसेगी नकेल: फर्जी इन्फ्लुएंसर्स पर गिरेगी SEBI की गाज, जांच शुरू

अक्सर देखा होगा कि सोशल मीडिया पर कई लोग कुछ खास शेयर खरीदने-बेचने को लेकर सलाह देते रहते हैं. कई बार भोले-भाले निवेशकों को बहकावे में लाकर अपने फायदे भी साधे जाते हैं. ऐसे मामलों में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय...

अक्सर देखा होगा कि सोशल मीडिया पर कई लोग कुछ खास शेयर खरीदने-बेचने को लेकर सलाह देते रहते हैं. कई बार भोले-भाले निवेशकों को बहकावे में लाकर अपने फायदे भी साधे जाते हैं. ऐसे मामलों में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) अब सख्ती करने जा रहा है. सेबी ने टेलीग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयरों में चालबाजी करके नियम तोड़ने के मामलों की जांच शुरू कर दी है. 

सोशल मीडिया पर जिस तरह से तथाकथित शेयर बाजार एक्सपर्ट्स की बाढ़ आई हुई है, उसे लेकर भी सेबी चिंतित है. सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर एनडीटीवी प्रॉफिट को बताया कि सेबी ऐसे कई मामलों की जांच कर रहा है. चार से पांच मामले खासतौर से सेबी के निशाने पर हैं. इनमें अगले दो-तीन महीनों में कार्रवाई किए जाने की संभावना है.  

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि सेबी खासतौर से ऐसे फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स की जांच कर रहा है, जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके भोले-भाले निवेशकों को गलत टिप्स देते हैं. ये फिन-फ्लुएंसर्स रजिस्टर्ड भी नहीं हैं. सूत्रों का कहना है कि इनकी वजह से कई निवेशकों के निवेश निर्णय भी प्रभावित होते हैं.

गैर-पंजीकृत सलाहकारों द्वारा चुनिंदा शेयरों को खरीदने-बेचने की सलाह देकर किए जाने वाले खेल से निपटने को लेकर सेबी ने पहले से ही कड़े नियम बना रखे हैं. सेबी ने पंजीकृत संस्थाओं को ऐसे गैर-पंजीकृत लोगों या संस्थाओं के साथ मिलीभगत करने से प्रतिबंधित कर रखा है जो शेयर बाजार को लेकर अपनी सलाह देते हैं या गारंटीशुदा रिटर्न का वादा करते हैं.

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top