— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
काव्यलोक की गोष्ठी में सम्मान, शायरी और अनुभवों का संगमसर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 की घोषणाडॉ. जकी तारिक और स्मिता शर्मा को मिलेगा सर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार40 दिन से लापता बेटी की सुराग के लिए दर-दर भटक रही माँएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में श्रद्धा और उल्लास के साथ सजी माता की चौकीनगर पालिका की जनसुनवाई में 15 शिकायतें प्राप्त, सभी का निस्तारणआईटीएस कॉलेज में फार्मेसी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों को बताए करियर और शोध के नए अवसरएसआईआर के नाम पर भाजपा ने मतदाताओ के वोट काटे : हरीश रावतयूपी राइज-2026: विश्वविद्यालयों में रोजगार, उद्यमिता और नवाचार को मिलेगा बढ़ावाग्राम सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम: ब्रजेश पाठकपेनाल्टी शूटआउट में अलरियाज़ क्लब ने मारी बाज़ी, फाइनल में पहुंचामुजफ्फरनगर-शामली में दिनेश गोयल ने झोंकी ताकत, स्नातक चुनाव के लिए तेज किया जनसंपर्कबचत से खर्च की ओर बढ़ता भारतक्या उपभोग आधारित अर्थव्यवस्था बन रहा है देश?
— Advertisement —
Advertisement

काव्यलोक की गोष्ठी में सम्मान, शायरी और अनुभवों का संगम

ग़ज़लों और उम्दा अशआर से सजी महफ़िल, सुनील दानिश का हुआ सम्मान स्मार्ट विजन समाचार ग़ाज़ियाबाद। काव्यलोक संस्था की ओर से इलाहाबाद के प्रख्यात शायर एवं विशिष्ट अतिथि सुनील दानिश के सम्मान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।...


ग़ज़लों और उम्दा अशआर से सजी महफ़िल, सुनील दानिश का हुआ सम्मान

स्मार्ट विजन समाचार

ग़ाज़ियाबाद। काव्यलोक संस्था की ओर से इलाहाबाद के प्रख्यात शायर एवं विशिष्ट अतिथि सुनील दानिश के सम्मान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक राजीव सिंघल तथा अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शायर एवं अध्यक्ष दीक्षित दनकौरी के सान्निध्य में आयोजित इस साहित्यिक महफ़िल में शायरी, संवेदनाओं और जीवन के अनुभवों का अनूठा संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में सुनील दानिश ने अपने उम्दा अशआर और प्रभावशाली शायरी से ख़ूब वाहवाही बटोरी। संस्था के संस्थापक राजीव सिंघल की शायरी में जीवन की शाश्वत सच्चाइयों और मानवीय संवेदनाओं की प्रभावशाली अभिव्यक्ति देखने को मिली।

वहीं, दीक्षित दनकौरी ने अपने विशिष्ट शायराना अंदाज़, चुनिंदा शेरों और ग़ज़लों से महफ़िल को यादगार बना दिया। उनके प्रेरणादायी जीवन अनुभवों और विचारों ने उपस्थित साहित्यप्रेमियों को नई दृष्टि प्रदान की।काव्य गोष्ठी में डॉ. चेतन आनंद ने अपनी शानदार शायरी प्रस्तुत कर श्रोताओं को प्रभावित किया। डॉ. पूनम माटिया के खूबसूरत अशआर, सोनम यादव की प्रभावशाली ग़ज़ल, तूलिका सेठ की बेहतरीन शायरी तथा अनिल मीत व डॉ. श्वेता त्यागी के अनूठे अंदाज़ ने आयोजन की साहित्यिक गरिमा बढ़ाई। पूरे कार्यक्रम में शेरो-शायरी के साथ आत्मीयता और साहित्यिक सौहार्द का वातावरण बना रहा। यह आयोजन न केवल रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर बना, बल्कि अनुभवी शायरों के सान्निध्य में साहित्यिक संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का भी महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top