— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
काव्यलोक की गोष्ठी में सम्मान, शायरी और अनुभवों का संगमसर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 की घोषणाडॉ. जकी तारिक और स्मिता शर्मा को मिलेगा सर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार40 दिन से लापता बेटी की सुराग के लिए दर-दर भटक रही माँएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में श्रद्धा और उल्लास के साथ सजी माता की चौकीनगर पालिका की जनसुनवाई में 15 शिकायतें प्राप्त, सभी का निस्तारणआईटीएस कॉलेज में फार्मेसी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों को बताए करियर और शोध के नए अवसरएसआईआर के नाम पर भाजपा ने मतदाताओ के वोट काटे : हरीश रावतयूपी राइज-2026: विश्वविद्यालयों में रोजगार, उद्यमिता और नवाचार को मिलेगा बढ़ावाग्राम सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम: ब्रजेश पाठकपेनाल्टी शूटआउट में अलरियाज़ क्लब ने मारी बाज़ी, फाइनल में पहुंचामुजफ्फरनगर-शामली में दिनेश गोयल ने झोंकी ताकत, स्नातक चुनाव के लिए तेज किया जनसंपर्कबचत से खर्च की ओर बढ़ता भारतक्या उपभोग आधारित अर्थव्यवस्था बन रहा है देश?
— Advertisement —
Advertisement

नगर पालिका की जनसुनवाई में 15 शिकायतें प्राप्त, सभी का निस्तारण

मुईद सैफी (ब्यूरो चीफ)स्मार्ट विजन समाचार टांडा। नगर पालिका परिषद टांडा में बृहस्पतिवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष साहिबा सरफराज ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 15 लिखित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर संबंधित...

मुईद सैफी (ब्यूरो चीफ)
स्मार्ट विजन समाचार

टांडा। नगर पालिका परिषद टांडा में बृहस्पतिवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष साहिबा सरफराज ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 15 लिखित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर संबंधित कर्मचारियों द्वारा तत्काल निस्तारण कराया गया।

जनसुनवाई के दौरान इत्तेहाद-ए-मदारिस कमेटी टांडा के सम्मानित उलमा हजरात ने भी पालिकाध्यक्ष साहिबा सरफराज को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जिस प्रकार मस्जिदों, मंदिरों और स्कूलों को हाउस टैक्स से छूट प्रदान की जाती है, उसी प्रकार मदरसों को भी गृहकर एवं अन्य करों से छूट दी जाए।

पालिकाध्यक्ष साहिबा सरफराज ने कहा कि नगर के लोगों की समस्याओं का समाधान कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास किया जाता है। मदरसों को गृहकर एवं अन्य करों से छूट देने के संबंध में मिले ज्ञापन पर संबंधित विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पालिकाध्यक्ष ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए जलकर एवं गृहकर विभाग के कर्मचारियों को प्रकरण पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक धनीराम सैनी सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top