स्मार्ट विज़न समाचार
शाहबाद। तहसील शाहबाद में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पुष्पेंद्र पटेल ने की। समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम आदेश कुमार, सीओ देवकीनंदन, तहसीलदार अमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सचिन कुमार, कोतवाल धनंजय सिंह, बीडीओ धीरेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
