— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठकसभासद मो. शफीक ने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नामों की स्थिति देखीडॉ. भीमराव अंबेडकर ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाजआई.टी.एस. कॉलेज, मुरादनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवरात्रि एवं डांडिया उत्सवएचआरआईटी विश्वविद्यालय में गरबा उत्सव की धूम, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटावोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अवसर, सभासद एम. सगीर ने की अपीलअल-रियाज़ क्लब बना यंगमैन फुटबॉल लीग का चैंपियनकाव्यलोक की गोष्ठी में सम्मान, शायरी और अनुभवों का संगमसर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 की घोषणाडॉ. जकी तारिक और स्मिता शर्मा को मिलेगा सर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार40 दिन से लापता बेटी की सुराग के लिए दर-दर भटक रही माँएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में श्रद्धा और उल्लास के साथ सजी माता की चौकीनगर पालिका की जनसुनवाई में 15 शिकायतें प्राप्त, सभी का निस्तारण
— Advertisement —
Advertisement

एचआरआईटी विश्वविद्यालय में गरबा उत्सव की धूम, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, ‘बेस्ट पर्सनैलिटी ऑफ द ईवनिंग’ ने बढ़ाई उत्सव की रौनक स्मार्ट विज़न समाचार गाजियाबाद। एचआरआईटी विश्वविद्यालय परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, ‘बेस्ट पर्सनैलिटी ऑफ द ईवनिंग’ ने बढ़ाई उत्सव की रौनक

स्मार्ट विज़न समाचार

गाजियाबाद। एचआरआईटी विश्वविद्यालय परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक गरबा नृत्य और उल्लासपूर्ण माहौल ने पूरे परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उपकुलाधिपति डॉ. अंजुल अग्रवाल, कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.के. शर्मा, प्रबंध निदेशक डॉ. वैशाली अग्रवाल तथा रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में सहभागिता कर उत्सव की गरिमा बढ़ाई।

गरबा उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य प्रस्तुत कर नवरात्रि के उल्लास को साझा किया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। उत्साह, उमंग और सामूहिक सहभागिता ने आयोजन को खास बना दिया।

कार्यक्रम के समापन पर ‘बेस्ट पर्सनैलिटी ऑफ द ईवनिंग’ की घोषणा की गई, जिसने उत्सव में चार चांद लगा दिए। इस सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कार्यक्रम संयोजक डॉ. पूजा अरोड़ा, डॉ. ख्याति भारद्वाज और डॉ. शबनम जैदी का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top