— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठकसभासद मो. शफीक ने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नामों की स्थिति देखीडॉ. भीमराव अंबेडकर ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाजआई.टी.एस. कॉलेज, मुरादनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवरात्रि एवं डांडिया उत्सवएचआरआईटी विश्वविद्यालय में गरबा उत्सव की धूम, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटावोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अवसर, सभासद एम. सगीर ने की अपीलअल-रियाज़ क्लब बना यंगमैन फुटबॉल लीग का चैंपियनकाव्यलोक की गोष्ठी में सम्मान, शायरी और अनुभवों का संगमसर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 की घोषणाडॉ. जकी तारिक और स्मिता शर्मा को मिलेगा सर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार40 दिन से लापता बेटी की सुराग के लिए दर-दर भटक रही माँएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में श्रद्धा और उल्लास के साथ सजी माता की चौकीनगर पालिका की जनसुनवाई में 15 शिकायतें प्राप्त, सभी का निस्तारण
— Advertisement —
Advertisement

आई.टी.एस. कॉलेज, मुरादनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवरात्रि एवं डांडिया उत्सव

स्मार्ट विज़न समाचार गाजियाबाद। आई.टी.एस. काॅलेज, मुरादनगर, में दिनांक 16 अक्टूबर, 2026 को नवरात्रि के पावन अवसर पर छात्रांे एवं अध्यापको ने परिसर में स्थित मन्दिर में माॅ भगवती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा डांडिया...


स्मार्ट विज़न समाचार

गाजियाबाद। आई.टी.एस. काॅलेज, मुरादनगर, में दिनांक 16 अक्टूबर, 2026 को नवरात्रि के पावन अवसर पर छात्रांे एवं अध्यापको ने परिसर में स्थित मन्दिर में माॅ भगवती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा डांडिया  उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में आई.टी.एस. डेन्टल कालेज, आई.टी.एस. फिजियोथैरेपी कॉलेज एवं आई.टी.एस कालेज आफ फार्मेसी संस्थान के फैकल्टी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पारंपरिक भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर आई.टी.एस.-द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढाई। उनके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी विशेष महत्व दिया जाता है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, आपसी सौहार्द बढ़ाने तथा संस्थान में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य अध्यापकों एवं छात्रों को दैनिक कार्य एवं शैक्षणिक व्यवस्तताओं से कुछ समय निकालकर आनंदमय वातावरण में एक साथ आने आपसी सहयोग व सौहार्द को बढ़ावा देने तथा तनाव मुक्त होकर उत्साह का आनंद लेने का अवसर प्रदान करना था।  
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने समस्त अध्यापको एवं विद्यार्थियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकानमनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम में सभी की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।


कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर, टेबल टेनिस व बैडमिंटन खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। डांडिया उत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने तथा भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने आपसी मेल-जोल, उमंग और उल्लास के साथ उत्सव का आनंद लिया। डांडिया उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों को उनके पहनावे और नृत्य के आधार पर इनाम दिये गये।


इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डाॅ. आर.पी. चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top