— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारी त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली टालने की मांग, पंडित अशोक भारतीय ने जताया विरोधएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’, लोकतांत्रिक जागरूकता और खेल करियर पर हुई चर्चामहर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनरहर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देशडीपीएस एचआरआईटी में डांडिया धमाल, परंपरा और उत्साह के रंगों से सजा परिसरराष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश
— Advertisement —
Advertisement

GitHub के CEO का बयान: AI डेवलपर्स की जगह नहीं लेगा, स्मार्ट कंपनियां अब और ज्यादा इंजीनियर रखेंगी

AI के तेजी से बढ़ते उपयोग को लेकर जहां एक ओर नौकरियों के खत्म होने का डर है, वहीं GitHub के CEO थॉमस डोहमके ने एक अलग ही रुख अपनाया है। उनका मानना है कि AI डेवलपर्स की नौकरियां नहीं...

AI के तेजी से बढ़ते उपयोग को लेकर जहां एक ओर नौकरियों के खत्म होने का डर है, वहीं GitHub के CEO थॉमस डोहमके ने एक अलग ही रुख अपनाया है। उनका मानना है कि AI डेवलपर्स की नौकरियां नहीं छीनेगा, बल्कि यह सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री को एक नई ऊंचाई तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट कंपनियां अब इंजीनियरों की संख्या घटाएंगी नहीं, बल्कि उन्हें और ज्यादा हायर करेंगी।

“AI डेवलपर्स को बदलेगा, हटाएगा नहीं”

पेरिस में आयोजित VivaTech सम्मेलन के दौरान, “The Silicon Valley Girl” पॉडकास्ट में बात करते हुए डोहमके ने बताया कि AI सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री को किस तरह बदल रहा है। उन्होंने कहा, “जो सबसे स्मार्ट कंपनियां हैं, वो अब और अधिक डेवलपर्स हायर करेंगी, क्योंकि अगर आप एक डेवलपर की क्षमता को 10 गुना बढ़ा सकते हैं, तो 10 डेवलपर्स 100 गुना काम कर सकते हैं।” उनका कहना है कि AI का उद्देश्य लागत में कटौती करना नहीं, बल्कि कंपनियों को बड़े विचारों को साकार करने और बड़े पैमाने पर निर्माण करने में सक्षम बनाना है।

AI बना रहा है सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट को और अधिक समावेशी

डोहमके ने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले एक वेबसाइट या वेब एप बनाने के लिए विशेषज्ञों की पूरी टीम चाहिए होती थी, लेकिन अब AI-आधारित टूल्स के जरिए यह काम आम लोगों के लिए भी आसान हो गया है। यह बदलाव बताता है कि अब सॉफ्टवेयर सिर्फ प्रोफेशनल डेवलपर्स का क्षेत्र नहीं रहेगा, बल्कि आम यूजर्स भी माइक्रो ऐप्स बना पाएंगे। “आने वाले समय में सॉफ्टवेयर निर्माण का दायरा बहुत बड़ा होगा, साधारण उपयोगकर्ताओं से लेकर उन्नत AI सिस्टम बनाने वाले पेशेवर डेवलपर्स तक।”

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top