— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारी त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली टालने की मांग, पंडित अशोक भारतीय ने जताया विरोधएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’, लोकतांत्रिक जागरूकता और खेल करियर पर हुई चर्चामहर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनरहर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देशडीपीएस एचआरआईटी में डांडिया धमाल, परंपरा और उत्साह के रंगों से सजा परिसरराष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश
— Advertisement —
Advertisement

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को दिया झटका, करोड़ों कमर्शियल ड्राइवरों का संवेदनशील डेटा देने से इनकार

एक अमेरिकी संघीय जज ने ट्रंप प्रशासन को 1.7 करोड़ से ज्यादा कमर्शियल ड्राइवरों की संवेदनशील निजी जानकारी वाले डेटाबेस को हासिल करने से अस्थायी रूप से रोक दिया है। इस जानकारी में उनके सोशल सिक्योरिटी और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर...

एक अमेरिकी संघीय जज ने ट्रंप प्रशासन को 1.7 करोड़ से ज्यादा कमर्शियल ड्राइवरों की संवेदनशील निजी जानकारी वाले डेटाबेस को हासिल करने से अस्थायी रूप से रोक दिया है। इस जानकारी में उनके सोशल सिक्योरिटी और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर भी शामिल हैं।

वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल जे जोन्स के अनुसार, अदालत ने इस आदेश में अमेरिकी सरकार ने डेटा नहीं देने पर ‘अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ मोटर व्हीकल एडमिनिस्ट्रेटर्स’ को दी जाने वाली एक करोड़ डॉलर से ज्यादा की संघीय फंडिंग रोकने की भी धमकी दी थी। अब अदालत ने प्रशासन को ऐसा करने से भी रोक दिया है। 

जोन्स और राज्य के अटॉर्नी जनरलों के एक समूह ने अमेरिकी परिवहन विभाग, संघीय मोटर कैरियर सुरक्षा प्रशासन और होमलैंड सुरक्षा विभाग की मांगों को चुनौती दी थी। वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने कहा कि कोर्ट का आदेश परिवहन विभाग को रिकॉर्ड हासिल करने से अस्थायी रूप से रोकता है और कानूनी कार्यवाही चलने तक होमलैंड सुरक्षा विभाग के समन पर प्रभावी रूप से रोक लगाता है। जोन्स ने कहा, ‘अदालत का आदेश लाखों कमर्शियल ड्राइवरों की प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए एक अहम जीत है।’

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top