— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेशस्वास्थ्य विभाग का अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा, शाहबाद में बिलाल क्लीनिक किया सीलसंपूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतें प्राप्त, तीन का निस्तारणविशाल जोशी की शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन में घर वापसी, बने उपाध्यक्षस्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठकसभासद मो. शफीक ने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नामों की स्थिति देखी
— Advertisement —
Advertisement

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत

स्मार्ट विज़न समाचारहेमंत अरोड़ानागल। रविवार सुबह दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांव लाखनोर के निकट गोल चक्कर पर एक ही जगह तीन अलग-अलग हादसों में कार डिवाइडर से टकराने पर तीन दोस्तों की मौत हो गई वहीं दंपति सहित 6 लोग...

स्मार्ट विज़न समाचार
हेमंत अरोड़ा

नागल। रविवार सुबह दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांव लाखनोर के निकट गोल चक्कर पर एक ही जगह तीन अलग-अलग हादसों में कार डिवाइडर से टकराने पर तीन दोस्तों की मौत हो गई वहीं दंपति सहित 6 लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पहला हादसा करीब सुबह करीब 4 बजे हुआ जनपद आगरा निवासी राहुल28 वर्ष , सक्षम 26 वर्ष तथा साहिल 28 वर्ष अपने साथी हेमंत वर्मा एवं सचिन वर्मा के साथ थार कार से किसी काम के लिए देहरादून जा रहे थे सुबह करीब 4 बजे जैसे ही वह गांव लाखलोर के निकट एक्सप्रेसवे के गोल चक्कर पर पहुंचे तो उनकी थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में राहुल, सक्षम तथा साहिल की मौके पर ही मौत हो गई और हेमंत वर्मा तथा सचिन वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा हादसा उसी जगह सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। राजस्थान के जनपद भिवाड़ी निवासी रणवीर यादव एवं दीपक कुमार अपनी ब्रेजा कार से देहरादून जा रहे थे जैसे ही वह पहली घटना के निकट पहुंचे तो उनकी कार भी नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई घटना में दोनों घायल हो गए। तीसरी घटना सुबह करीब 9:30 बजे इस स्थान पर हुई।

नोएडा निवासी अंकुर रस्तोगी अपनी पत्नी के साथ स्विफ्ट दजीरे कार से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे होते हुए देहरादून जा रहे थे जैसे ही वह पहले घटनाओं की जगह पहुंचे तो उनकी भी कार डिवाइडर से टकरा गई और दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है किसी भी पीड़ित की ओर से घटना की कोई तहरीर उन्हें नहीं मिली है।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top