स्मार्ट विज़न समाचार
शाहबाद। नगर के पत्रकार विशाल जोशी की शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) में घर वापसी हुई है। संगठन के पदाधिकारियों की सहमति से उन्हें एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, संरक्षक वीपी विद्यार्थी और संस्थापक एहसान खां मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष राजीव भटनागर व अभिषेक शर्मा, उपाध्यक्ष सुमित कश्यप व जहीर खां, कोषाध्यक्ष फैजी खां तथा सचिव शावेज खां व तालिब सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि विशाल जोशी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने और पत्रकारों के बीच आपसी एकता व सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी घर वापसी और उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया गया।
