— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेशस्वास्थ्य विभाग का अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा, शाहबाद में बिलाल क्लीनिक किया सीलसंपूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतें प्राप्त, तीन का निस्तारणविशाल जोशी की शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन में घर वापसी, बने उपाध्यक्षस्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठकसभासद मो. शफीक ने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नामों की स्थिति देखी
— Advertisement —
Advertisement

स्वास्थ्य विभाग का अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा, शाहबाद में बिलाल क्लीनिक किया सील

स्मार्ट विज़न समाचार शाहाबाद। शनिवार को नगर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शाहाबाद में कार्रवाई करते हुए बिलाल क्लीनिक को...

स्मार्ट विज़न समाचार

शाहाबाद। शनिवार को नगर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शाहाबाद में कार्रवाई करते हुए बिलाल क्लीनिक को सील कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अन्य क्लीनिकों के संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिलाल क्लीनिक पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। इस कार्रवाई में डॉक्टर वतन कौर, राजेंद्र सिंह और मोहम्मद आजम शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को अवैध रूप से संचालित होने वाले क्लीनिकों के खिलाफ अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य लोगों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। बिना आवश्यक अनुमति या निर्धारित मानकों के संचालित होने वाले चिकित्सा प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई से मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। ऐसे में विभाग की ओर से की जा रही जांच और कार्रवाई को स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तकरीर अहमद

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top