— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठकसभासद मो. शफीक ने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नामों की स्थिति देखीडॉ. भीमराव अंबेडकर ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाजआई.टी.एस. कॉलेज, मुरादनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवरात्रि एवं डांडिया उत्सवएचआरआईटी विश्वविद्यालय में गरबा उत्सव की धूम, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटावोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अवसर, सभासद एम. सगीर ने की अपीलअल-रियाज़ क्लब बना यंगमैन फुटबॉल लीग का चैंपियनकाव्यलोक की गोष्ठी में सम्मान, शायरी और अनुभवों का संगमसर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 की घोषणाडॉ. जकी तारिक और स्मिता शर्मा को मिलेगा सर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार40 दिन से लापता बेटी की सुराग के लिए दर-दर भटक रही माँएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में श्रद्धा और उल्लास के साथ सजी माता की चौकीनगर पालिका की जनसुनवाई में 15 शिकायतें प्राप्त, सभी का निस्तारण
— Advertisement —
Advertisement

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठक

स्मार्ट विज़न समाचार मुरादाबाद/लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जनपद मुरादाबाद स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जुड़े चिकित्सा अधिकारियों...

स्मार्ट विज़न समाचार

मुरादाबाद/लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जनपद मुरादाबाद स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जुड़े चिकित्सा अधिकारियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाररत मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, उपचार की गुणवत्ता एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल में स्वच्छता तथा उपचार प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर समुचित उपचार, आवश्यक दवाएं और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और मरीजों तथा उनके तीमारदारों के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के साथ ही मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नियमित निगरानी की जाए, ताकि आमजन को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपमुख्यमंत्री ने चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिले, उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान हो और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनका विश्वास मजबूत बने, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मरीजों की सुविधा, उनकी संतुष्टि और बेहतर उपचार सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top