— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारी त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली टालने की मांग, पंडित अशोक भारतीय ने जताया विरोधएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’, लोकतांत्रिक जागरूकता और खेल करियर पर हुई चर्चामहर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनरहर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देशडीपीएस एचआरआईटी में डांडिया धमाल, परंपरा और उत्साह के रंगों से सजा परिसरराष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश
— Advertisement —
Advertisement

एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’, लोकतांत्रिक जागरूकता और खेल करियर पर हुई चर्चा

विद्यार्थियों को एसआईआर, फॉर्म-6 और मतदाता सूची प्रक्रिया की दी जानकारी, खिलाड़ी ने साझा किया संघर्ष और सफलता का अनुभव स्मार्ट विजन समाचार गाजियाबाद। एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में...

विद्यार्थियों को एसआईआर, फॉर्म-6 और मतदाता सूची प्रक्रिया की दी जानकारी, खिलाड़ी ने साझा किया संघर्ष और सफलता का अनुभव

स्मार्ट विजन समाचार

गाजियाबाद। एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता, नागरिक जिम्मेदारियों तथा खेल जगत में करियर की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और उससे संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने लोकतंत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत सुश्री एकता मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने खेल जीवन के संघर्ष, अनुभवों और उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि खेल के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों को करियर के रूप में अपनाने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

एचआरआईटी यूनिवर्सिटी के करियर डेवलपमेंट सेल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी, युवा नेतृत्व और खेल भावना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ भविष्य के लिए सही दिशा चुनने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की सफलता में विश्वविद्यालय के नेतृत्व का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रोत्साहन ने युवा सशक्तिकरण और लोकतांत्रिक जागरूकता की इस पहल को दिशा प्रदान की। वहीं, उपकुलाधिपति डॉ. अंजुल अग्रवाल के सहयोग तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.के. शर्मा के मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता और सर्वांगीण विकास के प्रयासों को मजबूती प्रदान की।

कार्यक्रम के समापन पर एचआरआईटी यूनिवर्सिटी की ओर से सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को जागरूक मतदाता, जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top