राजनीति

किसानों -मजदूरों की बुलंद आवाज का शांत होना देश के लिए अपूर्णीय क्षति : डॉ० मनोज कटारिया

श्री मलिक के आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर निधन की जानकारी दी गई है, सत्यपाल मलिक लम्बे समय से किडनी सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

स्मार्ट विजन समाचार

नितिन शर्मा


बिजनौर। पूर्व राज्यपाल एवं किसान नेता सत्यपाल मलिक का दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में काफी समय से इलाज चल रहा था। श्री मलिक के आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर निधन की जानकारी दी गई है, सत्यपाल मलिक लम्बे समय से किडनी सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।


मिली जानकारी के अनुसार जम्मू- कश्मीर, बिहार, मेघालय एवं गोवा राज्यों के राज्यपाल रह चुकें, ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक 79 वर्ष का जन्म बागपत जनपद के हिसावदा गांव में हुआ था। निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है, उनका जाना किसानों के लिए अपूरणीय क्षति और समस्त राष्ट्र के लिए शोक की घड़ी है।


किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० मनोज कटारिया ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है और राष्ट्र ने एक निर्भीक, स्पष्टवक्ता, किसान- मजदूरों की बुलन्द आवाज एवं जनप्रिय नायक को खो दिया है। डॉ० कटारिया ने कहा है कि उन्होंने जीवन भर संविधान, लोकतंत्र एवं किसान हितों की रक्षा में अपनी अहम भूमिका निभाई। उनकी सत्यनिष्ठा और जन भावनाओं के प्रति प्रतिबद्धता सदैव सकारात्मक प्रेरणा देती रहेगी। उनका जीवन हमेशा सत्य, साहस एवं समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने सदैव समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को बुलन्दकर देशहित में अटूट निष्ठा के साथ कार्य किया तथा उनके निधन से देश ने एक सच्चा समाज सेवक और प्रखर व्यक्तित्व खो दिया है।

उन्होंने कहा कि श्री मलिक का निधन अत्यंत दु:खद एवं कष्ट दायक हैं, परम पिता परमात्मा उनकी आत्मा को शान्ति देकर श्री चरणों में जगह प्रदान करें। डॉ० कटारिया ने कहा कि सत्यपाल मलिक को हमेशा एक ऐसे निडर और जाबांज इन्सान के रूप में याद करूँगा, जो आखिरी वक्त तक भी बिना डरे सच बोलकर जनता के हितों की आवाज बुलंद करते रहे।


उन्होंने कहा किसान कामगार मोर्चा उनके परिजनों, समर्थकों एवं शुभ चिन्तकों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएँ और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *