नूरपुर नगर में धूमधाम से निकाली श्री रामडोल भव्य शोभा यात्रा
गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नूरपुर नगर के प्राचीन शिव मंदिर से श्री रामडोल समिति के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में रामडोल शोभा यात्रा लगभग दो दर्जन आकर्षक झांकियां और बैंड बाजों के साथ अपने परंपरागत रास्ते से निकाली गई। रामडोल शोभा यात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

स्मार्ट विजन समाचार
नितिन शर्मा
नूरपुर : नगर की बहुचर्चित श्री रामडोल शोभा यात्रा बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नूरपुर नगर के प्राचीन शिव मंदिर से श्री रामडोल समिति के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में रामडोल शोभा यात्रा लगभग दो दर्जन आकर्षक झांकियां और बैंड बाजों के साथ अपने परंपरागत रास्ते से निकाली गई। रामडोल शोभा यात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

श्री रामडोल शोभायात्रा की मुख्य अतिथि नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान रही। आकांक्षा चौहान ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान के पति राशु चौहान ने नारियल फोड़कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।
श्री रामडोल शोभा यात्रा आकर्षक झांकियां और डीजे, बैंड बाजे, ढोल नगाड़ों के साथ युवाओं ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, जय श्री राम भारत माता की, जय के जयकारों से उदघोष के साथ शुरू हुआ, रामडोल शोभा यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर अपने परंपरागत रास्ते से होते हुए प्राचीन शिव मंदिर पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था रही कई स्थानों पर रामडोल शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

श्री रामडोल शोभा यात्रा के दौरान ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, राशु चौहान, पूर्व राज्य मंत्री महावीर सिंह, नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, रामडोल सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम वाल्मीकि, पुष्पेंद्र शेखावत, चौधरी सत्यपाल सिंह, विवेक चौधरी, चौधरी इसमपाल सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष इंजीनियर कवीश राणा, चौधरी रणबीर सिंह, जुगनू चौधरी, सचिन चौधरी, प्रणय मनु गुप्ता, जितेन्द्र बैंस, सत्यवीर गुप्ता, वीर प्रकाश सिंह भुइयार, हितेंद्र चौहान, रामडोल सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार, नीरज गौड़, नवीन कुमार, लोकेश कुमार, दीपक वर्मा, मनीष चौहान, डॉ पवन अग्रवाल, अशोक चौधरी, प्रदीप राणा, जिरेन्दर चौहान, बिजेंद्र सिंह, राजेश चौहान, मनोज शर्मा, राजवीर सिंह सैनी राजू, जॉनी शर्मा, दीपक सक्सेना, सौरभ जुनेजा, सरदार हरभजन सिंह गुरनाम सिंह सरदार रविंद्र सिंह, सुधीर चौधरी, प्रेमपाल रवि, धर्मेंद्र जोशी, अंकित जोशी, जागेश शर्मा, हरीश यादव, डॉ शीला राणा शशि अग्रवाल, कमलेश प्रजापति, सरौता सिसोदिया संजीव चौधरी (लज्जावती पेट्रोल पंप वाले), सरदार परवेन्दर सिंह, राहुल यादव पिज़्ज़ा सिटी वाले, हिमांशु चौधरी, राजीव जोशी, वरुण त्यागी, जितेंद्र चौधरी, निपेंद्र चौधरी, विशेष राणा, रिंकू वर्मा, मुकुल गुप्ता, डॉ धर्मेंद्र यादव, बब्लू यादव, लोकेंद्र भुइयार, आदि शामिल रहे।

श्री रामडोल शोभा यात्रा शांतिपूर्वक निकालने के लिए एसपी सिटी संजीव बाजपेपी, एसडीएम नितिन तेवतिया, सी ओ देश दीपक सिंह, सी ओ राजेश सोलंकी के अलावा मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर जिले का पुलिस बल और पीएसी बल सुरक्षा की दृष्टि से शामिल रहे।