राजनीति
अंतरिक्ष में लहराएगा तिरंगा, 41 साल बाद भारत की वापसी; तस्वीरों में देखें शुभांशु का शुभ सफर
एक्सिओम-4 मिशन के तहत भारत के शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष की ऐतिहासिक यात्रा शुरू कर दी है। 41 साल बाद भारत ने मानव अंतरिक्ष मिशन में वापसी की है।

एक्सिओम-4 मिशन के तहत भारत के शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष की ऐतिहासिक यात्रा शुरू कर दी है। 41 साल बाद भारत ने मानव अंतरिक्ष मिशन में वापसी की है। शुभांशु, अमेरिका, हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ISS की ओर रवाना हुए। शुभांशु ने अंतरिक्ष से तिरंगे के साथ संदेश दिया कि यह केवल मेरी नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की यात्रा है।
भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया है। लखनऊ के रहने वाले शुभांशु शुक्ला ने बुधवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की ओर उड़ान भरकर भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में 41 साल बाद वापसी कराई। वह अमेरिका की प्राइवेट कंपनी एक्सिओम मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए हैं। इस मिशन में भारत के अलावा हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं।