
स्मार्ट विजन समाचार
गाजियाबाद। आरकेजीआईटीएम गाजियाबाद में शनिवार को फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। उद्घाटन वाईस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ लक्ष्मण प्रसाद, डीन स्टुडेंट वेलफेयर हरि गोपाल गर्ग, डायरेक्टर डॉ राकेश गोयल, डीन एकेडमिक्स प्रो मनोरमा शर्मा, कैप्टन दिनिशा ने मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। चेयरमैन अक्षत गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

संस्थान के तृतीय वर्ष के छात्र एवं छात्राओं ने रंगारग कार्यक्रम, रैम्प वाक एवं नृत्य कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। इस दौरान मिस्टर फेयरवेल अमन पंडित, मिस फेयरवेल पलक त्यागी, मिस्टर परफेक्ट ऋषभ पाठक, मिस परफेक्ट चारवी अग्रवाल, मिस्टर कॉनफिडेन्ट यश प्रकाश, मिस कॉनफिडेन्ट दिव्यांशी शर्मा रहे।
इस दौरान डॉ आभा वत्स, मिस खुशबू पांडे, प्रॉक्टर डॉ अरूण कुमार पांडेय, संदीप सिंह, राशि सक्सैना आदि सभी विभागाध्यक्ष, फैकल्टी एवं स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त में चेयरमैन दिनेश कुमार गोयल ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।













