शिक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा में केजीबीवी लोनी की छात्राओं ने परचम लहराया

स्मार्ट विजन समाचार
गाजियाबाद। लोनी स्थित ऊंची कृत कस्तूरबा विद्यालय की गुलफशा खातून ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में दसवीं कक्षा में 524/600अंक, 87.3 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

वहीं दूसरे स्थान पर तानिया ने 511 /600 अंक प्राप्त कर 85.2 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 83.6% के साथ तीसरे स्थान पर बुशरा 502/600 अंक प्राप्त करके बेसिक शिक्षा विभाग में खास जगह बनाई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने इन छात्राओं तथा शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा कुणाल मुद्गल ने इन छात्राओं को विभाग द्वारा विशेष रूप से पुरस्कृत कराने की बात कही।













