भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाली एकता पदयात्रा उमङा जनसैलाब
पदयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने हरी झंडी दिखाकर किया।

स्मार्ट विजन समाचार
नितिन शर्मा
नूरपुर। नूरपुर नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में नूरपुर नगर में ‘एकता पदयात्रा’ का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के साथ नारे लगाते हुए लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। देखते देखते यह पदयात्रा एक विशाल पद यात्रा में बदल गई। एकता पदयात्रा की शुरुआत परफेक्ट कोचिंग सेंटर मुरादाबाद रोड नूरपुर से हुई।
पदयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा परफेक्ट कोचिंग सेंटर से आरंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा का नगर मे जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

पदयात्रा मे पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता के लिए दृढ़ता से फैसले लिए और सभी रियासतों को भारत में शामिल किया। उनके इस ऐतिहासिक कदम ने उन्हें ‘लौह पुरुष’ के रूप में प्रसिद्ध किया। उन्होंने सरदार पटेल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कई अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, पूर्व राज्य मंत्री महावीर सिंह, कवीश राणा, पुष्पेंद्र शेखावत, जिला महामन्त्री नरेश भाटी, मंडल अध्यक्ष नूरपुर निशांत कर्णवाल, मंडल अध्यक्ष मोरना धर्मेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष गोहावर विनय चौहान मंडल अध्यक्ष सहसपुर खजान सिंह, मोरना मंडल उपाध्यक्ष कवि कुमार, महामन्त्री वीर प्रकाश भुईयार, मंडल मंत्री राहुल यादव, जुगनू चौधरी, मीडिया प्रभारी बिजेंद्र सिंह भुईयार, क्रय विक्रय समिति उपाध्यक्ष विवेक चौधरी, चौधरी ईशम पाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष जीतू भुईयार, प्रदीप राणा, प्रेमपाल रवि, गजेंद्र सैनी, राजेश चौहान, प्रदीप वाल्मिकी, सुरेंद्र पाल, अनिकेत घाघट,अंकित जोशी, हरभजन सिंह डॉ शीला राणा, किरन चौहान, कमलेश प्रजापति, रेनू चौहान रेखा, रितु रानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष और प्रधानगण मौजूद रहे।













