मनोरंजनशिक्षा

बीपीएड से साहिल कुमार मिस्टर और रेनू बनीं मिस फेयरवेल

बीपीएड से साहिल कुमार मिस्टर और रेनू बनीं मिस फेयरवेलसुभारती विश्वविद्यालय में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, सीनियर्स को दी विदाई

स्मार्ट विजन समाचार
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा को शिक्षा संकाय के सेमिनार हॉल में बीपीईएस, बीपीएड, एमपीएड एवं एमए. योग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्नातक हो रहे विद्यार्थियों को भावपूर्ण विदाई देना रहा, जिसमें खुशी, उत्साह और भावनात्मक पलों का सुंदर संगम देखने को मिला। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को शुभकामनाएं दीं, वहीं सीनियर्स ने अपने अनुभव, यादें और शैक्षणिक यात्रा साझा कर भावुक पल प्रस्तुत किए। संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू अधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुआ।

शिक्षा संकाय के डीन डा पिंटू मिश्रा उपस्थित रहे। शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. अनोज राज तथा अन्य संकाय सदस्यों का भी सहयोग रहा। समन्वयक डॉ. निशांत कुमार रहे। इस दौरान विभिन्न प्रतिभागियों को उपाधियों से सम्मानित भी किया गया। बीपीएड वर्ग से साहिल कुमार और रेनू को मिस्टर एवं मिस फेयरवेल, एमपीएड से विक्रांत और स्नेहा को यह सम्मान प्राप्त हुआ। एम.ए. योग से तनिष्क को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।

निक्की ढाका को स्टूडेंट आफ द ईयर का खिताब मिला। इसके अतिरिक्त रोबिन चड्ढा एवं निशी पाल को मिस्टर और मिस स्टूडियस, निशांत कुमार को मिस्टर चार्मिंग, दिव्यांशी वर्मा को मिस वर्सेटाइल, अभिषेक को मिस्टर आॅल-राउंडर तथा नितीश मलिक को मिस्टर फिटनेस के खिताब से नवाजा गया। विभाग ने विश्वविद्यालय की सीईओ प्रो. (डॉ.) शल्या राज एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles