शिक्षा

नारी शक्ति का सम्मान, सशक्त भारत का निर्माण

सुभारती विश्वविद्यालय में जागरूकता सत्र

स्मार्ट विजन समाचार

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण समिति, जेंडर सेंसिटाइजेशन सेल एवं भाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसका उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों को लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करना रहा।

सत्र की शुरूआत डॉ. मंजू अधिकारी ने महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 की जानकारी देते हुए की और इसे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। संयोजक डॉ. रफत खानम ने कहा कि महिलाओं के अधिकार ही मानवाधिकार हैं और समाज को इसके प्रति संवेदनशील होना चाहिए।डॉ. अफीफा अतीक ने सामाजिक चुनौतियों—जैसे पुत्र-प्राथमिकता, घरेलू कार्यों का असमान बोझ और कानूनी असमानताओं—पर प्रकाश डाला।

डॉ. उषा साहनी ने महिला सशक्तिकरण को व्यवहारिक स्तर पर लागू करने और बेटियों को समान अवसर देने पर जोर दिया।कार्यक्रम में कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। 60 प्रतिभागियों की उपस्थिति में आयोजित यह सत्र ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।

इस दौरान डॉ. निशा सिंह, डॉ. राखी झा, डॉ. स्वर्णिमा तिवारी, सुश्री हिमानी सिंह, सुश्री दिव्या, श्री संजीव, श्री दीपांशु चौधरी, सुश्री सोनी, सुश्री भावना, सुश्री अमिता, सुश्री ईशा, सुश्री फरहा, श्री अनुराग सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles