— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहमः ब्रजेश पाठकपेनाल्टी शूटआउट में अलरियाज़ क्लब ने मारी बाज़ी, फाइनल में पहुंचामुजफ्फरनगर-शामली में दिनेश गोयल ने झोंकी ताकत, स्नातक चुनाव के लिए तेज किया जनसंपर्कबचत से खर्च की ओर बढ़ता भारतक्या उपभोग आधारित अर्थव्यवस्था बन रहा है देश?इंडिया ब्लॉक के नेताओं से क्यों नहीं मिले सीजेआई सूर्यकांत?: मुलाकात से इनकार की अब बताई वजह, जानें पूरा मामलावृंदावन: गैस पाइपलाइन से रिसाव, आवाज सुनकर घबराए लोग; समय रहते रोकी गई आपूर्तिसासनी सड़क हादसा: बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की बस-ट्रक भिड़ंत, 15 घायल; चालक-परिचालक गंभीरसीएम योगी बोले- कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की पहचाननगर निगम की बैठक में बवाल: पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार, जमीन पर बैठकर दिया धरनाभागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात: 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें पूरा रूट और टाइमिंगशेयरों में होने वाले ‘खेल’ पर कसेगी नकेल: फर्जी इन्फ्लुएंसर्स पर गिरेगी SEBI की गाज, जांच शुरूरिफॉर्म्‍स से कैसे कम होगी महंगाई: NDTV GST कॉन्क्लेव में पीयूष गोयल ने बता दिया पूरा गणित
— Advertisement —
Advertisement

मुजफ्फरनगर-शामली में दिनेश गोयल ने झोंकी ताकत, स्नातक चुनाव के लिए तेज किया जनसंपर्क

स्मार्ट विजन समाचारमुजफ्फरनगर/शामली। विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल ने मुजफ्फरनगर और शामली में जनसंपर्क कर चुनावी गतिविधियों को गति दी। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ कामकाजी बैठकों में भाग लेकर चुनाव...

स्मार्ट विजन समाचार
मुजफ्फरनगर/शामली। विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल ने मुजफ्फरनगर और शामली में जनसंपर्क कर चुनावी गतिविधियों को गति दी। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ कामकाजी बैठकों में भाग लेकर चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होकर जनसेवा के कार्यों की सराहना की।

शामली में भाजपा कार्यालय पर आयोजित कामकाजी बैठक में दिनेश कुमार गोयल ने पार्टी पदाधिकारियों और चुनाव अभियान से जुड़ी टीम के साथ आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने चुनावी अभियान को प्रभावी बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद ग्राम बाबरी, शामली में स्वर्गीय सत्यवती शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजक परिवार और शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों को जनसेवा के इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं, जनपद मुजफ्फरनगर के कुकड़ा मंडल में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री द्वारा आयोजित स्नातक एमएलसी जनसंपर्क अभियान में दिनेश कुमार गोयल ने सहभागिता की। कार्यक्रम में जिला संयोजक मोहन तायल, सदर विधानसभा संयोजक पंकज माहेश्वरी, जिला मंत्री ममता अग्रवाल और युवा मोर्चा जिला महामंत्री रजत त्यागी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त, मुजफ्फरनगर की गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी तैयारियों पर चर्चा की गई।

भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल के इन कार्यक्रमों के माध्यम से शामली और मुजफ्फरनगर में पार्टी संगठन तथा चुनाव अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया गया।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top