विजय देवरकोंडा स्टारर ‘किंगडम’ की रिलीज डेट बदली, 30 मई को रिलीज नहीं होगी फिल्म, जानिए नई तारीख
विजय देवरकोंडा की मच-अवेटेड फिल्म किंगडम (सम्राज्य) का टीज़र आ गया है। इसमें उनका जबरदस्त अवतार देखने को मिला है। टीज़र में उनका इंटेंस और फियरलेस अंदाज़ देखकर फैंस का जोश बढ़ गया है।

विजय देवरकोंडा की मच-अवेटेड फिल्म किंगडम (सम्राज्य) का टीज़र आ गया है। इसमें उनका जबरदस्त अवतार देखने को मिला है। टीज़र में उनका इंटेंस और फियरलेस अंदाज़ देखकर फैंस का जोश बढ़ गया है। फिल्म की टीम भी माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एक के बाद एक नए अपडेट्स के साथ एक्साइटमेंट को बढ़ाए रख रही है, ताकि फैंस की बेसब्री और बढ़ती जाए।
लेकिन अब एक चौंकाने वाला अपडेट आया है – भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से किंगडम की रिलीज़ डेट टाल दी गई है। पहले यह फिल्म 30 मई को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसे 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में लाया जाएगा।
विजय देवरकोंडा ने अपने सोशल मीडिया पर एक बीटीएस तस्वीर शेयर करते हुए नई रिलीज़ डेट का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, किंगडम 4 जुलाई 2025।
जल्द मिलते हैं सिनेमाघरों में। वहीं, पोस्टर में लिखा है – “नया सफर, नई तारीख – 4 जुलाई 2025 से सिनेमाघरों में।” अनाउंसमेंट हमारे प्यारे दर्शकों के लिए, हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारी फिल्म ‘किंगडम’, जो पहले 30 मई को रिलीज़ होने वाली थी, अब 4 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी। हमने पहले वाली तारीख पर फिल्म लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देश में हालात को देखते हुए फिलहाल प्रमोशन और जश्न मुमकिन नहीं है।