Uncategorized

पंकज सिंह के जन संवाद से गांवों में लगी विकास कार्यों की झड़ी

पंकज सिंह ने अधिकारियों को भी स्पष्ट संदेश दिया कि गलत को होने नहीं दूंगा और सही को रुकने नहीं दूंगा।

स्मार्ट विजन समाचार

नोएडा। नोएडा विधायक एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने आज आगाहपुर, सदरपुर और बरौला गांवों में जन संवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
पंकज सिंह जी ने बताया कि बरौला में नई सीवर लाइन बिछाई जा रही है जो वर्तमान में जोड़ दिए गए आधे से अधिक क्षेत्र की जनसंख्या की जरूरतों को पूरा करेगी।

इसके साथ ही नई सड़कों का निर्माण और एक बरात घर का नवीनीकरण किया जाएगा, जबकि एक अन्य पुराने बरात घर को तोड़कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन बनाया जाएगा। विधायक पंकज सिंह ने सदरपुर, आगाहपुर में भी सड़क और सीवर की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

पंकज सिंह जी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भी यही मानना है कि सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाना भी हमारी ही जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी राजनीतिक विचारधाराओं से परे होकर लोगों को जन संवाद में शामिल होने का आह्वान किया, ताकि आम जनता की समस्याएं सुनी जा सकें और उनका समाधान खोजा जा सके।
पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकारों की भ्रष्ट नीतियों की वजह से जो समस्याएं पैदा हुईं, उन्हें लेकर भी उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है और अब तक अनेक जटिल समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। बाकी समस्याओं पर भी तेजी से काम चल रहा है।

किसानों की समस्याएं, रजिस्ट्री से जुड़े मुद्दे और अन्य जनहित के विषयों को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी तक भी पहुंचाया गया है और सरकार इनका समाधान सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
पंकज सिंह ने अधिकारियों को भी स्पष्ट संदेश दिया कि गलत को होने नहीं दूंगा और सही को रुकने नहीं दूंगा।

अब जन समस्याओं के निस्तारण में देरी नहीं चलेगी। अधिकारीगण समाधान की दिशा में त्वरित गति से कार्य करें।
जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं सीधे विधायक जी के सामने रखीं, जिस पर उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में भाजपा नोएडा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान, नीराज चौधरी, अमित त्यागी, सतीश चौहान,बी.सी,प्रधान, विनोद पंडित, सहदेव चौहान, नरेंद्र प्रधान, इंद्राज खटाना, मास्टर ब्रह्म सिंह, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, महेश अवाना, गायक ब्रह्मपाल नागर, सतपाल प्रधान, करतार चौहान, मास्टर जसवंत सिंह, पेमी नागर, उमेश त्यागी,ओमवीर अवाना, धर्मेंद्र चौहान, विपुल शर्मा, बबलू यादव, अशोक मिश्रा, मनोज चौहान, भूपेश चौधरी, मोनिका श्रीवास्तव
वरिष्ठ कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं नोएडा प्राधिकरण के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *