शिक्षा

मेरिट ही नही,जीवन की स्पर्धा में भी उच्च स्थान-राम सेवक स्मारक इण्टर कॉलेज।

बाबा बाज़ार स्थित राम सेवक स्मारक इंटर कॉलेज ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रमाण देते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है

स्मार्ट विजन समाचार

बाबा बाजार/अयोध्या(अनिल विश्वकर्मा)

बाबा बाज़ार स्थित राम सेवक स्मारक इंटर कॉलेज के होनहार छात्र सेना, NDA और IIT में चयनित – प्रबंधक राजेश सिंह ने दी बधाई। बाबा बाज़ार स्थित राम सेवक स्मारक इंटर कॉलेज ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रमाण देते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025 में कॉलेज के कई विद्यार्थियों का चयन भारतीय सेना, IIT Madras और NDA में हुआ है।प्रबंधक राजेश सिंह ने इस अवसर पर कहा, हमारे विद्यालय के साथ साथ जनपद अयोध्या व रूदौली क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।

हमारे छात्रों ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से किसी भी ऊँचाई को छू सकते हैं। हमारी संस्था न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों पर बल देती है बल्कि छात्रों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देती है।”इस वर्ष सेना में चयनित छात्रों में रजत शेखर, सुमन कोल्होल, हिमांक त्रिपाठी, अंश यादव, रोहित यादव, ध्रुपम कुमार, जगजीवन सिंह, अखिल यादव, अजय यादव शामिल हैं।

वहीं, रिंकू यादव, देवांश उपाध्याय, सौरभ त्रिपाठी, विवेक चौबे, अभिनव मिश्रा का चयन IIT Madras में हुआ है। साथ ही दर्शीप कुमार ने NDA में स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।विद्यालय परिवार ने इन विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *