— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारी त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली टालने की मांग, पंडित अशोक भारतीय ने जताया विरोधएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’, लोकतांत्रिक जागरूकता और खेल करियर पर हुई चर्चामहर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनरहर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देशडीपीएस एचआरआईटी में डांडिया धमाल, परंपरा और उत्साह के रंगों से सजा परिसरराष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश
— Advertisement —
Advertisement

सम्राट चौधरी सरकार ने कई IAS अफसरों को किया इधर से उधर, लिस्ट में उपमुख्यमंत्री की बेटी का भी नाम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। सरकार की ओर से 2022, 2023 और 2024 बैच के IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। सरकार की ओर से 2022, 2023 और 2024 बैच के IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई अनुमंडल पदाधिकारियों को स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है।

वहीं, 2024 बैच के कई प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार के राज्यपाल के आदेश से सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार के हस्ताक्षर से शनिवार देर रात अधिसूचना जारी की गई है।

श्रेया श्री (2022 बैच) को खगड़िया जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। वह सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में थीं। गरिमा लोहिया (2023 बैच) को बाढ़ की अनुमंडल पदाधिकारी के पद से स्थानांतरित कर दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top