— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारी त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली टालने की मांग, पंडित अशोक भारतीय ने जताया विरोधएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’, लोकतांत्रिक जागरूकता और खेल करियर पर हुई चर्चामहर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनरहर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देशडीपीएस एचआरआईटी में डांडिया धमाल, परंपरा और उत्साह के रंगों से सजा परिसरराष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश
— Advertisement —
Advertisement

जेल में रोशन यादव की मौत पर सियासत तेज, तेजस्वी यादव ने परिजनों से की मुलाकात; जांच और कार्रवाई की मांग

मधुबनी के रामपट्टी मंडल कारा में बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली निवासी रोशन यादव की मौत का मामला अब लगातार राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। मृतक के परिवार से मिलने नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पहले जन सुराज...

मधुबनी के रामपट्टी मंडल कारा में बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली निवासी रोशन यादव की मौत का मामला अब लगातार राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। मृतक के परिवार से मिलने नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

पहले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने परिजनों से मुलाकात कर सरकार पर सवाल उठाए थे। अब गुरुवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव मधुबनी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद तेजस्वी यादव परकौली पहुंचे और रोशन यादव के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

परिजनों से मुलाकात के बाद सरकार पर साधा निशाना

रोशन यादव के परिवार से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव मधुबनी अतिथि गृह पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और अपराध बेलगाम हो गया है।

तेजस्वी यादव ने राजद की ओर से मृतक के परिवार को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि परिवार की दो बहनों में से किसी एक को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।

तेजस्वी यादव ने जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की। उन्होंने रामपट्टी मंडल कारा के जेल अधीक्षक, संबंधित रक्षाकर्मी और रहिका थाना के एसएचओ को तत्काल निलंबित करने की मांग भी सरकार के सामने रखी।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top