— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारी त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली टालने की मांग, पंडित अशोक भारतीय ने जताया विरोधएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’, लोकतांत्रिक जागरूकता और खेल करियर पर हुई चर्चामहर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनरहर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देशडीपीएस एचआरआईटी में डांडिया धमाल, परंपरा और उत्साह के रंगों से सजा परिसरराष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश
— Advertisement —
Advertisement

पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, पूरी होगी संतान सुख से जुड़ी हर मनोकामना

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत 23 अगस्त को रखा जा रहा है। सनातन धर्म में एकादशी व्रत और पूजा का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में पड़ने वाली पुत्रदा एकादशी का व्रत...

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत 23 अगस्त को रखा जा रहा है। सनातन धर्म में एकादशी व्रत और पूजा का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में पड़ने वाली पुत्रदा एकादशी का व्रत प्रमुख रूप से संतान प्राप्ति की मनोकामना और बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए रखा जाता है।

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से करने से संतान सुख और संतान संबंधी बाधाएं समाप्त होती हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं।

पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है और इस संबंध में मान्यता है इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने संतान सुख की प्राप्ति होती है। पुत्रदा एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की प्रतिमा पर शंख, तुलसीदल और चंदन का लेप करते हुए उनकी पूजा करें।

पुत्रदा एकादशी पर सुबह पीपल के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें और दीपक जलाएं। फिर इसके बाद पीपल के पेड़ की परिक्रमा करते हुए “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे संतान संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top