पुलिस दोनों घायलों को निकलवाया। अस्पताल में कराया भर्ती
स्मार्ट विज़न समाचार
रामपुर मनिहारान (सुशील शर्मा)। कस्बे के दिल्ली यमुनोत्री हाइवे स्थित मामू भांजा चौक पर एक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे कैंटर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे खराब ट्रक को उसके नीचे घुसकर ठीक कर रहा चालक एवं कैंटर चालक हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क पर खड़ा था और उसका चालक ट्रक को ठीक करने के लिए उसके नीचे घुसकर उसे ठीक कर रहा था कि इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे कैंटर ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़े ट्रक का चालक भी घायल हो गया तथा कैंटर चालक भी उसमें फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। कैंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को बाहर निकलवाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
बताया जा रहा है कि दोनों की हालत चिंताजनक होने के कारण दोनों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय सहारनपुर रैफर किया गया। दोनों घायल डम्पर चालक सरवर पुत्र आलम निवासी तावड़ी थाना नकुड़ जिला सहारनपुर और दूसरा कैंटर चालक वसीम पुत्र जाकिर निवासी राहत कालोनी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर बताए जा रहे हैं।
