— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेशस्वास्थ्य विभाग का अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा, शाहबाद में बिलाल क्लीनिक किया सीलसंपूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतें प्राप्त, तीन का निस्तारणविशाल जोशी की शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन में घर वापसी, बने उपाध्यक्षस्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठकसभासद मो. शफीक ने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नामों की स्थिति देखी
— Advertisement —
Advertisement

राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठक

मुरादाबाद में शिक्षक सम्मेलन को उपमुख्यमंत्री ने किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील स्मार्ट विजन समाचार मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जिला एवं महानगर...

मुरादाबाद में शिक्षक सम्मेलन को उपमुख्यमंत्री ने किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील

स्मार्ट विजन समाचार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जिला एवं महानगर शिक्षक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षक हितों के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने आगामी शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शिक्षक किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति और भावी पीढ़ी के निर्माता होते हैं। विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ही सशक्त, शिक्षित और विकसित भारत का निर्माण संभव है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना, उनके हितों की रक्षा करना और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षकों के अनुभव और सुझाव शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। शिक्षक ही युवाओं को योग्य, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।

शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं

ब्रजेश पाठक ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, सामाजिक मूल्यों और कर्तव्यबोध को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। शिक्षकों के मार्गदर्शन में युवा पीढ़ी देश के विकास और समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने के लिए उनके साथ निरंतर संवाद आवश्यक है।

ये रहे मौजूद

सम्मेलन में मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं विधान परिषद सदस्य हरि सिंह ढिल्लों, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, कुंवर महाराज सिंह, गोपाल अंजान, भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमेंद्र जांगड़ा, मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल तथा विधायक रितेश गुप्ता और आकाश सक्सेना सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिओम शर्मा ने किया।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top