— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
महर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनरहर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देशडीपीएस एचआरआईटी में डांडिया धमाल, परंपरा और उत्साह के रंगों से सजा परिसरराष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेशस्वास्थ्य विभाग का अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा, शाहबाद में बिलाल क्लीनिक किया सीलसंपूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतें प्राप्त, तीन का निस्तारण
— Advertisement —
Advertisement

हर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देश

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर आयोजित जनता दर्शन में उमड़े फरियादी, फोन पर अधिकारियों को दिए निर्देश

स्मार्ट विजन समाचार

लखनऊ ।जनता की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी प्रतिबद्धता के तहत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात की। उन्होंने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर प्रकरणों में पात्रता एवं नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने चिकित्सा उपचार, आर्थिक सहायता, पुलिस कार्रवाई, राजस्व, भूमि विवाद, पारिवारिक समस्याओं सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की प्रकृति और संवेदनशीलता के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि पीड़ितों को समय पर राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रता एवं निर्धारित नियमों के अनुसार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

नवीन मिश्रा (सह-संपादक)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top