— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारी त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली टालने की मांग, पंडित अशोक भारतीय ने जताया विरोधएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’, लोकतांत्रिक जागरूकता और खेल करियर पर हुई चर्चामहर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनरहर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देशडीपीएस एचआरआईटी में डांडिया धमाल, परंपरा और उत्साह के रंगों से सजा परिसरराष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश
— Advertisement —
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र ने इस्राइल को लगाई फटकार, जानबूझकर गाजा में मदद रोकने पर जमकर की आलोचना

संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवीय अधिकारी टॉम फ्लेचर ने मंगलवार को इस्राइल पर गाजा में फलस्तीनियों को अमानवीय हालात में जीने को मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस्राइल जानबूझकर और बिना शर्म के मानवीय मदद रोक रहा...

संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवीय अधिकारी टॉम फ्लेचर ने मंगलवार को इस्राइल पर गाजा में फलस्तीनियों को अमानवीय हालात में जीने को मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस्राइल जानबूझकर और बिना शर्म के मानवीय मदद रोक रहा है, जिससे गाजा में अकाल जैसी स्थिति बन गई है।

टॉम फ्लेचर ने सुरक्षा परिषद को जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 10 हफ्तों से इस्राइल ने गाजा में किसी भी तरह की मानवीय मदद जाने से रोक दिया है। उन्होंने इसे एक भयावह काम बताया और कहा कि अब समय आ गया है कि संयुक्त राष्ट्र कार्रवाई करे ताकि नरसंहार रोका जा सके। उन्होंने कहा, ‘कल्पना कीजिए कि हम अपनी अगली पीढ़ियों को क्या जवाब देंगे जब वे हमसे पूछेंगी कि हमने 21वीं सदी के इस अत्याचार को रोकने के लिए क्या किया?’

इस्राइल के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने टॉम फ्लेचर के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि वे किसी भी ऐसे मानवीय सिस्टम को स्वीकार नहीं करेंगे जो हमास जैसे आतंकी संगठन को फायदा पहुंचाए। इस्राइल का कहना है कि हमास ने उनके नागरिकों की हत्या की है और वे ऐसा कोई इंतजाम नहीं चाहते जिससे वह फिर से ताकतवर हो सके।

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top