— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारी त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली टालने की मांग, पंडित अशोक भारतीय ने जताया विरोधएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’, लोकतांत्रिक जागरूकता और खेल करियर पर हुई चर्चामहर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनरहर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देशडीपीएस एचआरआईटी में डांडिया धमाल, परंपरा और उत्साह के रंगों से सजा परिसरराष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश
— Advertisement —
Advertisement

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की हार पर चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव ने दी प्रतिक्रिया

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा, "दिल्ली चुनाव के नतीजे बहुत बड़ा झटका है ना सिर्फ आम आदमी पार्टी के लिए बल्कि उन लोगों के लिए भी जिन्होंने आज से 10, 12 साल पहले देश...

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा, “दिल्ली चुनाव के नतीजे बहुत बड़ा झटका है ना सिर्फ आम आदमी पार्टी के लिए बल्कि उन लोगों के लिए भी जिन्होंने आज से 10, 12 साल पहले देश में वैकल्पिक राजनीति का सपना पाला.”

“पूरे विपक्ष के लिए झटका है. आम आदमी पार्टी कह सकती है कि उसे बीजेपी से चार-पांच फीसदी वोट कम मिला है. लेकिन अरविंद केजरीवाल का चुनाव हारना, मनीष सिसोदिया का चुनाव हारना बहुत बड़ा झटका है. आम आदमी पार्टी के भविष्य पर भी सवाल है.”

योगेंद्र यादव ने कहा, “बीजेपी यहीं नहीं रुकने वाली है. वो कोशिश करेगी पार्टी को तोड़ने की. उसे बच पाना भी आम आदमी पार्टी के लिए कड़ी चुनौती होगी.”

“चुनौती पूरे विपक्ष के लिए भी है क्योंकि बीजेपी पूरे देश में दबदबा चाहती है. बीजेपी सिर्फ चुनाव जीतने से खुश नहीं है. बीजेपी पूरे देश में दबदबा चाहती है. बीजेपी का ये अभियान आगे बढ़ा है. संविधान की रक्षा करने वालों के लिए चुनौती बढ़ी है.”

योगेंद्र यादव आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे हैं. लेकिन 2015 में उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया गया था.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद बीजेपी को बहुमत मिला है.

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top