— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारी त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली टालने की मांग, पंडित अशोक भारतीय ने जताया विरोधएचआरआईटी यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’, लोकतांत्रिक जागरूकता और खेल करियर पर हुई चर्चामहर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनरहर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देशडीपीएस एचआरआईटी में डांडिया धमाल, परंपरा और उत्साह के रंगों से सजा परिसरराष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: ब्रजेश पाठकमतदाता सूची में नाम जुड़वाएं पात्र नागरिक, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षणखराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे कैंटर ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक।दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह हादसों में तीन युवकों की मौत12 साल की उम्र में हाफिज अब्दुल्लाह ने हासिल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन का शरफ़वाहन चेकिंग अभियान में 22 वाहनों के ई-चालाननवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश
— Advertisement —
Advertisement

दिल्ली में हार के बाद आम आदमी पार्टी के लिए अब आगे का रास्ता क्या होगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने तीसरे कार्यकाल के पहले विदेश दौरे पर इटली गए हैं. पीएम मोदी G7 समिट 2024 (G7 Summit 2024) में शिरकत करने इटली पहुंचे हैं. 13 से 15 जून के बीच पुलिया में यह...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने तीसरे कार्यकाल के पहले विदेश दौरे पर इटली गए हैं. पीएम मोदी G7 समिट 2024 (G7 Summit 2024) में शिरकत करने इटली पहुंचे हैं. 13 से 15 जून के बीच पुलिया में यह समिट हो रहा है.

भारतीय समय के मुताबिक, पीएम गुरुवार देर रात 3:30 बजे अपुलिया के ब्रिंडसी एयरपोर्ट पहुंचे. वहां उनका शानदार स्वागत हुआ. इस दौरान पीएम मोदी की फ्रांस, यूक्रेन और ब्रिटेन के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात हुई.

इटली पहुंचने के कुछ देर बाद पीएम मोदी की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय मुलाकात हुई. इसके बाद पीएम मोदी और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की मीटिंग हुई.

भारतीय समयानुसार शाम करीब 4:00 बजे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडोमिर जेलेंस्की और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई. इस दौरान मोदी ने जेलेंस्की को गले लगाया.

मेलोनी-बाइडेन से भी होनी है मुलाकात
इसके बाद PM मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत बाकी राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे. 

दुनिया के सबसे अमीर देशों का ग्रुप है G7
G7 का गठन 1975 में हुआ था. ये संगठन दुनिया के सबसे अमीर देशों का ग्रुप हैं, जिनका ग्लोबल ट्रेड और इंटरनेशनल फाइनेंशियल सिस्टम पर दबदबा है. अमेरिका, जापान, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और कनाडा इसके सदस्य हैं. हर साल इस ग्रुप की समिट अलग-अलग देशों में होती है. 2023 का G7 समिट जापान में हुआ था.

Preeti (Editor)

Author at स्मार्ट विजन समाचार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top