जैसुखपुर में बारिश से सड़कों पर जलभराव, घरों में घुसा पानी
नालियों पर भी ढक्कन न लगने से वे कूड़े-करकट से भर रही हैं।

स्मार्ट विजन समाचार
अनिल विश्वकर्मा
मवई (अयोध्या) | मवई ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैसुखपुर में लगातार हो रही बारिश से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव की सड़कों पर जल भराव हो गया है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।गांव के इंटरलॉकिंग और खड़ंजा मार्ग पर भी जल भराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गांव में कभी आते नहीं हैं। ग्रामीणों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।
सचिव से बात करने पर वे प्रधान से मिलने को कहते हैं।ग्राम प्रधान एक सीधी-साधी महिला हैं। पहले गांव के कई लोग प्रधानी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब एक बाहरी व्यक्ति द्वारा गांव का प्रतिनिधित्व किया जाता है। ग्रामीणों की उनसे मुलाकात नहीं हो पाती है। गांव में नालियां न बनने से जल निकासी नहीं हो पा रही है। इसके कारण लोगों के घरों और सड़कों पर पानी भर रहा है।
ग्रामीण यासिर और तौहीद ने प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रधान प्रतिनिधि कभी फोन नहीं उठाते हैं। अगर फोन उठाते भी हैं तो कहते हैं यह काम मुझसे नहीं हो पाएगा। वे कहते हैं जहां जाना है, जो शिकायत करनी है कर दो।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गड्ढा खोद दिया गया है। इस पर अभी तक ढक्कन नहीं लगाया गया है।
नालियों पर भी ढक्कन न लगने से वे कूड़े-करकट से भर रही हैं। शिकायत करने पर सिर्फ आश्वासन मिलता है।ग्राम पंचायत जैसुखपुर के मजरा कामापुर, गडरिया पुरवा, धधवारा सहित अन्य मजरों में भी जल भराव की समस्या बनी हुई है। विकास कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी भावना यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर कर विधिक कार्रवाई की जांच कराई जाएगी।













