ज़रा हटकेसेहत

इसे समझिए योगेंद्र सिंह बिष्ट से- स्वस्थ रहना है तो पसीना बहाइए

उम्र 65 की लेकिन मस्ती 25 की, वाह, मान गए दादा!

स्मार्ट विजन समाचार
मेरठ। मेरठ के सर्किट हाउस में सुबह-शाम लोग टहलते, दौड़ते, खेलते और योग करते दिखाई देते हैं, लेकिन इन सबके बीच एक शख्स सबसे अलग नजर आता है। योगेंद्र सिंह बिष्ट। करीब 65 साल के बिष्ट पूर्व एथलीट रह चुके हैं और आज भी मानते हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।


बिष्ट का कहना है, इस उम्र में भी पसीना बहाना जरूरी है। केवल टहलने से पसीना नहीं आता, इसलिए मैं नृत्य करता हूं। इससे आनंद की अनुभूति होती है और शरीर भी फिट रहता है। उनके नृत्य को देखकर सर्किट हाउस में टहलने वाले कई लोग हैरान रह जाते हैं, लेकिन बिष्ट अपनी धुन में मस्त रहते हैं। उनकी ऊर्जा और उत्साह यह संदेश देते हैं कि फिटनेस के लिए कोई भी उम्र बाधा नहीं होती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *