मानसून सत्र में हंगामे के बीच दो बार सदन हुआ स्थगित

स्मार्ट विजन समाचार
लखनऊ। यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। सत्र के दौरान प्रपरिषदीय स्कूलों के विलय और बिजली निजीकरण के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर हगामा किया। इससे दो बार सदन स्थगित करना पड़ा। कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष के अपमान के मुद्दे पर सपा सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस कारण सदन को दो बार स्थगित करना पड़ा। 12.20 बजे से फिर से कार्यवाही शुरू हुई।
कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने निधन के निर्देश पढ़े। इस दौरान सभी लोग शांत हो गए। सपा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने जमकर हंगामा किया।
सपा विधायक अतुल प्रधान मानसून सत्र में एक अनोखी कांवड़ लेकर पहुंचे। उनके कंधे पर जो कांवड़ थी, उसमें एक तरफ सरकार स्कूल व बच्चों की तस्वीर लटक रही थी। दूसरी तरफ सरकारी शराब की दुकान की तस्वीर लटक रही थी। वहीं ऊपर डंडे पर बाबा साहेब और राम मनोहर लोहिया की तस्वीर लगा रखी थी। सपा विधायक सचिन यादव एक खास तरह की ड्रेस पहनकर विधानसभा पहुंचे। जो चर्चा का विषय बना रही। उनके काले रंग के कुर्ते में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आत्महत्या जैसे शब्द लिखे थे।