बिजनौर
लोकतंत्र की रक्षा के लिए देशवासी कांग्रेस गठबंधन का दे साथ- डॉ० मनोज कटारिया
कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर 1 लाख से अधिक फर्जी वोटों के सबूत पेशकर न सिर्फ़ चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, बल्कि यह भी उजागर किया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व में सांसदों ने किया ऐतिहासिक प्रदर्शन
नितिन शर्मा
स्मार्ट विजन समाचार
बिजनाैर। भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के ऑफिस तक प्रदर्शन कर एक स्वर में लोकतंत्र की रक्षा का आह्वान किया। यह ऐतिहासिक कदम न केवल वोट चोरी के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय जनमानस को यह विश्वास दिलाता है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सच्चाई और न्याय की लड़ाई अभी ज़िंदा है।
कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर 1 लाख से अधिक फर्जी वोटों के सबूत पेशकर न सिर्फ़ चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, बल्कि यह भी उजागर किया। कि कैसे मोदी सरकार के संरक्षण में लोकतंत्र की नींव को कमज़ोर करने की साजिश रची जा रही है। यह प्रदर्शन केवल एक मार्च नहीं, बल्कि हर भारतीय के वोट के अधिकार और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए एक संकल्प है।
कांग्रेस नेता डॉ० मनोज कटारिया ने इस प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि यह वोट चोरी का मुद्दा केवल एक राजनैतिक सवाल नहीं, बल्कि भारत के हर नागरिक के आत्मसम्मान और लोकतंत्र के प्रति आस्था का सवाल है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जो सबूत पेश किए हैं, वह स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि कैसे मोदी सरकार और उसके सहयोगी संस्थानों ने मिलकर जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की है। यह प्रदर्शन विपक्ष की एकजुटता का प्रतीक है, जो यह संदेश देता है कि हम अपने लोकतंत्र को चंद सत्तालोलुप लोगों के हवाले नहीं होने देंगे।
डॉ० मनोज कुमार कटारिया ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार आज कटघरे में खड़ी है और राहुल गांधी ने अपने तथ्यों एवं सबूतों के साथ यह सिद्ध कर दिया है कि सत्ता के लिए किस तरह वोटर लिस्ट में हेराफेरी, फर्जी मतदाताओं का पंजीकरण और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया गया। यह एक ऐसी सच्चाई है, जो हर भारतीय को झकझोर देती है। क्या हमारा वोट, जो हमारी ताकत और अधिकार है, अब सुरक्षित नहीं ? क्या हमारा लोकतंत्र सत्ताधारी दल की कठपुतली बनकर रह गया है ?
उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक शुरुआत है। जो यह एकजुटता, जज़्बा एवं संकल्प भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि संदेश साफ है कि लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है और हमारी आवाज़ को कोई चुरा नहीं सकता।
कांग्रेस नेता डॉ० एमके कटारिया ने देश वासियों हर से अपील करते हुए कहा कि इस लड़ाई में साथ दे, क्योंकि यह केवल सांसदों की नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की लड़ाई है और हम सब मिलकर अपने लोकतंत्र को बचाएं तथा मोदी सरकार को यह दिखाएं कि जनता की ताकत के आगे कोई सत्ता टिक नहीं सकती।












