खास खबरदेशब्रेकिंग न्यूज़

हथिनी कुंड से पानी छोड़ा, आधी रात से उफान पर होगी यमुना

प्रशासन ने किया सावधान, लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी

स्मार्ट विजन समाचार
दिल्ली। रविवार की शाम को हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से एक साथ 1,78,996 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। करीब इसी अनुपात में निरंतर पानी आ रहा है जो आज रात करीब 2 बजे दिल्ली पहुंचेगा। यमुना का जलस्तर रविवार शाम 4 बजे 204.60 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी के स्तर 204.50 मीटर से ज्यादा है।

ऐसे में दिल्ली में फिर से 2023 की बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। उस समय 45 साल का रिकॉर्ड टूटा था और यमुना का जलस्तर 208.48 मीटर तक पहुंच गया था। पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ऐसी आशंका है कि सोमवार-मंगलवार को आधी रात से दिल्ली में यमुना उफान पर होगी। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कल हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट इस मौसम में पहली बार खोल दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *