उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

रामायण कालीन पुरातन विल्वेश्वनाथ मंदिर में हंगामा

विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी और आम जनता को रोका गया, धक्के मारे

स्मार्ट विजन समाचार
मेरठ। सदर थाने के पीछे रामायण कालीन विल्वेश्वर नाथ मंदिर परिसर शुक्रवार को अखाड़ा बन गया। पुजारी पक्ष और जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट के बीच जमकर हंगामा हुआ। यहां तक की कैंट विधायक अमित अग्रवाल को भी मंदिर में प्रवेश करने में जद्दोजहद का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।


शुक्रवार को मंदिर में बलदेव छठ का आयोजन किया गया। जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट के लोगों, आम जनता और यहां तक की विधायक को भी अंदर जाने से रोका गया। इसी बीच पुजारी पक्ष से राशि शर्मा ने कहा कि विधायक मंदिर में आ सकते हैं, उन्हें नहीं रोका जाएगा। मगर इसके अलावा ट्रस्ट के लोगों को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। इसके बाद विधायक अंदर आए। उनके पीछे-पीछे कुछ जनप्रतिनिधि भी धक्का-मुक्की के बाद मंदिर में आए। दोनों पक्षों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *