अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
दिव्यांग शोरूम कर्मचारी के साथ साथियों ने की मारपीट
स्मार्ट विजन समाचार
मेरठ। पल्लवपुरम क्षेत्र के रहने वाले दिव्यांग युवक के साथ उसके ही साथियों ने जमकर मारपीट की। बचाव में आए युवक के भाईयों को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। थाना पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पीड़ित पक्ष में एसएसपी से शिकायत की है।
सोफीपुर निवासी राजवती ने बताया कि उसका बेटा सागर बोलने में असमर्थ है। सागर आबूलेन स्थित एक जूते के शोरूम में काम करता है। आरोप है कि शोरूम में काम करने वाले कुछ युवक सागर की दिव्यांगता का मजाक उड़ाते हुए अक्सर उसे छेड़ते हैं। जिसका विरोध करने पर आरोपी कभी भी सागर की पिटाई कर देते हैं।













