उत्तर प्रदेश

प्रणय मनु गुप्ता बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष

नवीन दायित्व मिलने पर प्रणय मनु गुप्ता काफी उत्साहित हैं उन्होंने प्रदेश व जिला संगठन का आभार व्यक्त किया है।

स्मार्ट विजन समाचार
नितिन शर्मा

बिजनौर । पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल के निर्देश और जिला अध्यक्ष विनीत राजपूत व जिला महामंत्री अंकुर जैन की प्रबल संस्तुति पर नूरपुर नगर निवासी समाज सेवी,आर आर पब्लिक स्कूल व दिपावली ज्वैलर्स के बड़े कारोबारी प्रणय मनु गुप्ता को पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

नवीन दायित्व मिलने पर प्रणय मनु गुप्ता काफी उत्साहित हैं उन्होंने प्रदेश व जिला संगठन का आभार व्यक्त किया है। प्रणय मनु गुप्ता के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होते ही उनके समर्थकों व व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। नूरपुर पहुंचने पर समर्थकों व शुभचिंतकों ने उनके आवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रणय मनु गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। व्यापारी समाज की ताकत को संगठित और मजबूत करने के लिए जी जान से काम किया जाएगा।योगी सरकार ने प्रदेश में व्यापारियों की सुरक्षा सम्मान और विकास के लिए जो उल्लेखनीय कार्य किए हैं वह व्यापारियों के अधिकार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस मौके पर सरदार रविंद्र सिंह, मुकुल गुप्ता, धर्मेंद्र जोशी, संदीप जोशी, अंकित जोशी, अजय वीर सिंह एडवोकेट, टीकम सिंह, चंचल कटारिया, कपिल चौधरी, संजीव डबास, नीरज त्यागी, अनुराग शर्मा आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *