अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ऑटो चालक को गाेली मारने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

स्मार्ट विजन समाचार
मेरठ। किला परीक्षितगढ़ रोड पर रुकनपुर भट्ठे के पास आटो चालक को गोली मारने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी सादिक पुत्र शाहिद आटो चलाता है। पांच अगस्त को सादिक जेल चुंगी से सवारी लेकर गांव नंगलाशाहू छोड़ने गया था। वहां से वापस आते समय सादिक जब रुकनपुर भट्ठे के पास पहुंचा तो चार-पांच बदमाशों ने उसे आटो रोकने का इशारा किया।


सादिक ने आटो रोकने की बजाय उसकी स्पीड बढ़ा दी थी। जिसके चलते एक बदमाश ने पीछे से गोली चला दी थी, जो सादिक के कंधे में धंस गई थी। खून से लथपथ सादिक भावनपुर थाने में पहुंचा था। पुलिस ने उसे गंभीर हालात में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया था।


रविवार को पुलिस ने जेई पुलिया से एक बदमाश जान मोहम्मद उर्फ जानू पुत्र आस मोहम्मद निवासी मोरना को गिरफ्तार किया है। जानू की निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि अन्य बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *